وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ
Wassama-i wattariq
क़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
The Nightcommer
وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ
Wassama-i wattariq
क़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ
Wama adraka ma attariq
और तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होने वाला क्या है?
ٱلنَّجْمُ ٱلثَّاقِبُ
Annajmu aththaqib
वह चमकता हुआ सितारा है।
إِن كُلُّ نَفْسٍ لَّمَّا عَلَيْهَا حَافِظٌ
In kullu nafsin lamma AAalayha hafith
प्रत्येक प्राणी पर एक निरीक्षक नियुक्त है।1
فَلْيَنظُرِ ٱلْإِنسَـٰنُ مِمَّ خُلِقَ
Falyanthuri al-insanumimma khuliq
अतः इनसान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?
خُلِقَ مِن مَّآءٍ دَافِقٍ
Khuliqa min ma-in dafiq
वह एक उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है।
يَخْرُجُ مِنۢ بَيْنِ ٱلصُّلْبِ وَٱلتَّرَآئِبِ
Yakhruju min bayni assulbi wattara-ib
जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच से निकलता है।
إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجْعِهِۦ لَقَادِرٌ
Innahu AAala rajAAihi laqadir
निःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।1
يَوْمَ تُبْلَى ٱلسَّرَآئِرُ
Yawma tubla assara-ir
जिस दिन छिपी हुई बातों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍ
Fama lahu min quwwatin wala nasir
तो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।1
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجْعِ
Wassama-i thati arrajAA
क़सम है बार-बार बारिश बरसाने वाले आसमान की।
وَٱلْأَرْضِ ذَاتِ ٱلصَّدْعِ
Wal-ardi thati assadAA
तथा फटने वाली धरती की।
إِنَّهُۥ لَقَوْلٌ فَصْلٌ
Innahu laqawlun fasl
निश्चय ही यह (क़ुरआन) एक निर्णायक कथन है।
وَمَا هُوَ بِٱلْهَزْلِ
Wama huwa bilhazl
और यह हँसी-मज़ाक़ नही है।1
إِنَّهُمْ يَكِيدُونَ كَيْدًا
Innahum yakeedoona kayda
निःसंदेह वे गुप्त उपाय करते हैं।
وَأَكِيدُ كَيْدًا
Waakeedu kayda
और मैं भी गुप्त उपाय करता हूँ।
فَمَهِّلِ ٱلْكَـٰفِرِينَ أَمْهِلْهُمْ رُوَيْدًۢا
Famahhili alkafireena amhilhum ruwayda
अतः काफ़िरों को मोहलत दे दें, उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।1